किशोरावस्था से यौवन की ओर बढ़ रहा है उत्तराखंड, निरंतर प्रगति करता रहेगा, ऐसा विश्वास है: त्रिवेंद्र

  1. Home
  2. Dehradun

किशोरावस्था से यौवन की ओर बढ़ रहा है उत्तराखंड, निरंतर प्रगति करता रहेगा, ऐसा विश्वास है: त्रिवेंद्र

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अपने संबोधन में राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज 18 वर्ष पूर्ण कर रहा है और किशोरावस्था से यौवन की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य निरंतर प्रगति करता रहेगा, ऐसा विश्वास है। इस अवसर


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अपने संबोधन में राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज 18 वर्ष पूर्ण कर रहा है और किशोरावस्था से यौवन की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य निरंतर प्रगति करता रहेगा, ऐसा विश्वास है। इस अवसर पर हम उन नौजवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने राज्य के लिए अपना बलिदान दिया। हम सभी राज्य आंदोलनकारियों को जिन्होंने राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, शुभकामनाएं देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने नए नए आयाम स्थापित किए हैं। चाहे साइबर क्राइम हो या अन्य अपराध उत्तराखंड पुलिस ने पूरे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उत्तराखंड पुलिस बधाई की पात्र है। पुलिस द्वारा देवभूमि की गरिमा का सम्मान रखते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन किया गया। चाहे आपदा का समय हो या सामान्य परिस्थितियां जब कभी भी आवश्यकता पड़ी उत्तराखंड पुलिस ने अनुशासित भाव से अपने कर्तव्यों का पालन किया।

सीएम ने कहा कि आज हमारे सामने अनेक चुनौतियां हैं जिस तरह से उत्तराखंड में परिवर्तन आ रहे हैं। तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ रहा है। अपराधी भी तकनीकी एक्सपर्ट हो रहे है। हमें अपराधियों को अपनी निगरानी व राडार में रखना है। पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड पुलिस इस कार्य में पूरी तरह सफल होगी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे राज्य के दो थानों को देश के टॉप 10 सर्वोत्तम थानों में स्थान मिला है। हमारे पुलिसकर्मियों ने एक अलग पहचान बनाई है। हमारी पुलिस अनुशासित है तथा जरूरत पड़ने पर सख्त भी है और व्यवहार में मधुर भी है। पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण आस्था के साथ काम कर रही है। आज हमारा राज्य में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। जिन इरादों, आकांक्षाओं के साथ हमारे नौजवानों, माताओं, बहनों, पत्रकार मित्रों,  अधिकारियों ने राज्य निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन किया, हम उन आकांक्षाओं की और आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम उन आकांक्षाओ  को पूरा करने में सफल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कचहरी परिसर देहरादून पहुंचकर राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो पुलिस पत्रिकाओं का विमोचन भी किया।

रैतिक परेड की प्रथम कमाण्डर देहरादून एस.एस.पी निवेदिता कुकरेती, द्वितीय कमाण्डर लोकेश्वर सिंह तथा परेड एडजुटेण्ट शेखर चन्द्र सुयाल थे।

रैतिक परेड के उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिला पाइप बैण्ड, डॉग शो, एण्टीटेररिस्ट स्क्वाड डेमो, एस.डी.आर.एफ.डेमो, मोटर साइकिलिंग और घुड़सवारी के हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाकर सभी का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, डी.जी.पी अनिल रतूडी सहित बड़ी संख्या में विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे