मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएं

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों से कोविड – 19 के सम्बन्ध में अध्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए, साथ ही लॉक डाउन का पालन न करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों से कोविड – 19 के सम्बन्ध में अध्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए, साथ ही लॉक डाउन का पालन न करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए निर्देश दिए कि जो भी प्रशासन का सहयोग न करे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। होम क्वारेंटाईन रखे गए लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों में यथासंभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएं

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की हर सम्भव सहायता की जाए।  सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति पर लगातार काम चल रहा है। आवश्यक दवाओं का अपेक्षित स्टॉक राज्य सरकार के पास है। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, पुलिस महानिदेशक  अनिल रतूड़ी एवं सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी भी उपस्थित थे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे