मुख्यमंत्री ने पेश किया 53526.97 करोड़ रूपए का बजट, जानिए क्या है खास

  1. Home
  2. Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने पेश किया 53526.97 करोड़ रूपए का बजट, जानिए क्या है खास

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैण में आयोजित बजट सत्र में सदन में गैरसैण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की। बतौर वित्त मंत्री सदन सदन में प्रस्तुत किए गए बजट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 53526.97 करोड़ रूपए का बजट लाया गया है। इस बार बजट में अनेक


मुख्यमंत्री ने पेश किया 53526.97 करोड़ रूपए का बजट, जानिए क्या है खास

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैण में आयोजित बजट सत्र में सदन में गैरसैण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की।

बतौर वित्त मंत्री सदन सदन में प्रस्तुत किए गए बजट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 53526.97 करोड़ रूपए का बजट लाया गया है। इस बार बजट में अनेक नई योजनाओं का प्राविधान किया गया है। प्रदेश के सभी ब्लॉकों विशेष तौर पर पलायन प्रभावी ब्लॉकों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना है।

मुख्यमंत्री ने पेश किया 53526.97 करोड़ रूपए का बजट, जानिए क्या है खास

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत पलायन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के लिए धनराशि का प्राविधान किया गया है। राज्य में गर्भवती/धात्री माताओं में एनीमिया और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना का प्राविधान है। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को शोध एवं विकास व नवाचार के कार्यों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री नवाचार कोष की स्थापना की जा रही है।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे