मुख्यमंत्री ने किया ‘‘वृत्तान्त’’ के प्रवेशांक का विमोचन, जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘वृत्तान्त’’ के प्रवेशांक का विमोचन, जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचायतीराज विभाग के त्रैमासिक समाचार पत्र ‘‘वृत्तान्त’’ के प्रवेशांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रकाशित किये जाने वाले ऐसे समाचार पत्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने


मुख्यमंत्री ने किया ‘‘वृत्तान्त’’ के प्रवेशांक का विमोचन, जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचायतीराज विभाग के त्रैमासिक समाचार पत्र ‘‘वृत्तान्त’’ के प्रवेशांक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विभागीय स्तर पर  प्रकाशित किये जाने वाले ऐसे समाचार पत्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मददगार होते हैं।

उन्होंने समाचार पत्र के सम्पादकीय को प्रभावी एवं विश्वसनीय  बनाया जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं की आम जन को पूरी जानकारी मिल सके इसके लिए इस समाचार प्रत्र का ग्राम पंचायतों तक व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाए। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायतों के सदस्यों, सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही संस्थाओं व समाजसेवियों के साथ ही जनहित में कार्य करने वाले प्रतिष्ठित लोगों को भी इसकी प्रतियां उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं ‘अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना, कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराये जाने वाले लोन, स्वच्छता अभियान व विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व लोक सेवा अभिकरण आदि पर लेख लिखे जाए। जिससे समाज के हर वर्ग को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिले, ताकि लोग अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठा सकें।मुख्यमंत्री ने किया ‘‘वृत्तान्त’’ के प्रवेशांक का विमोचन, जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

उन्होंने कहा कि पंचायती राज के अलावा अन्य विभागों द्वारा किये जाए सराहनीय कार्यों पर भी सक्सेस स्टोरी बनाई जाये।सचिव पंचायतीराज डी.सेंथिल पाण्डियन ने कहा कि पंचायतीराज विभाग के इस त्रैमासिक समाचार पत्र ‘‘वृत्तान्त’’ के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर से प्रदेश भर तक सरकारी योजनाओं व विभन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विशिष्ट कार्यों की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस समाचार पत्र के माध्यम से ग्राम्य विकास के लिए अन्य राज्यों में भी जो अच्छे कार्य हो रहे हों, उन कार्यों का भी उजागर किया जायेगा।

प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ग्राम्य विकास से जुड़ी ऐसी योजनाएं जो ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वित हो रही हैं, उनकी भी जानकारी दी जायेगी।निदेशक पंचायतीराज एच.सी. सेमवाल ने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ के उद्देश्य को लेकर पंचायती राज विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा ‘वृत्तान्त’  समाचार पत्र के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचयात स्तर पर किये जा रहे कार्यों व सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को मिलेगी।

स्वच्छ ग्राम पंचायत अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।इस अवसर पर संयुक्त निदेशक पंचायतीराज राजीव त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक प्रतिभा पेन्यूली, जिला पंचायत राज अधिकारी देहरादून एम. जफ्फर खान, डी.पी. देवराड़ी,  जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे