मुख्यमंत्री ने किया “भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ किताब का विमोचन

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री ने किया “भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ किताब का विमोचन

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को न्यू कैंट रोड स्थित जनता मिलन हॉल में प्रसिद्ध दार्शनिक मैक्स मूलर की अंग्रेजी पुस्तक ‘’इंडिया: वाट कैन इट टीच अस’’ (India : What Can It Teach Us) के प्रकाश थपलियाल द्वारा किये गये हिन्दी अनुवाद “भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ का विमोचन


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को न्यू कैंट रोड स्थित जनता मिलन हॉल में प्रसिद्ध दार्शनिक मैक्स मूलर की अंग्रेजी पुस्तक ‘’इंडिया: वाट कैन इट टीच अस’’ (India : What Can It Teach Us) के प्रकाश थपलियाल द्वारा किये गये हिन्दी अनुवाद “भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मैक्समूलर ने वेदों की जानकारी को भारत से बाहर लाने का प्रयास किया। भारत जैसे देश में जहां की ‘‘विविधता में एकता’’ को समझना भारतीय लोगों के लिए ही कठिन कार्य है वहाँ मैक्समूलर ने भारत और वेदों को समझने का प्रयास किया और विदेशों में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का कार्य किया।

उन्होंने प्रकाश थपलियाल को  मैक्स मूलर की पुस्तक का हिन्दी अनुवाद करने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषी क्षेत्रों के पाठकों के लिए यह अनूदित पुस्तक उपयोगी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाश थपलियाल द्वारा अनूदित अन्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे, साहित्यकार चारू चन्द चन्दोला, स्वामी विरेन्द्रानन्द आदि उपस्थित थे। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे