बागेश्वर फूड पाइजनिंग मामला | मुख्यमंत्री ने डीएम से मांगी रिपोर्ट, दिए ये निर्देश

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर फूड पाइजनिंग मामला | मुख्यमंत्री ने डीएम से मांगी रिपोर्ट, दिए ये निर्देश

कपकोट (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बागेश्वर में फूड पाइजनिंग की घटना के बारे में डीएम बागेश्वर से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बीमार लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकाप्टर द्वारा गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को उपचार के लिए हल्द्वानी लाकर भर्ती कराया गया


कपकोट (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बागेश्वर में फूड पाइजनिंग की घटना के बारे में डीएम बागेश्वर से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बीमार  लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकाप्टर द्वारा  गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को उपचार के लिए हल्द्वानी लाकर भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कुमाऊँ को भी जिलाधिकारी बागेश्वर के निरंतर सम्पर्क में रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फूड पाइजनिंग से बीमार लोगों को उपचार की हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

डीएम बागेश्वर ने बताया कि बीमार लोगों का बागेश्वर के सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क ईलाज किया जा रहा है। गौरतलब है बागेश्वर में एक बारात में खाने से बहुत से लोग फूड पाइजनिंग से बीमार हो गए थे।

बागेश्वर | बारात के खाने से पूर्व विधायक समेत 250 से ज्यादा लोगों को फूड प्वाइजनिंग, दो बच्चों समेत 3 की मौत

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे