गैरसैण राजधानी के मसले पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

गैरसैण राजधानी के मसले पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा ?

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] 17 सालों से अस्थायी राजधानी को ढो रहे उत्तराखंड को स्थायी राजधानी कब मिलेगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इस मुद्दे पर राजनीति तो खूब होती है लेकिन इसके स्थायी समाधान की बात करने सले राजनेता कतराते हैं। विपक्ष में रहते हुए तो पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ी में


नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] 17 सालों से अस्थायी राजधानी को ढो रहे उत्तराखंड को स्थायी राजधानी कब मिलेगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

इस मुद्दे पर राजनीति तो खूब होती है लेकिन इसके स्थायी समाधान की बात करने सले राजनेता कतराते हैं। विपक्ष में रहते हुए तो पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ी में बनाने की वकालत तो होती है लेकिन सत्ता में आते ही सबको सांप सूंघ जाता है।

उतत्तराखंड की राजधानी गैरसैण में बनाने की उठ रही मांग के बीच राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वहां पीने के पानी की समस्या को देखते हुए रामगंगा में झील बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री का ये बयान साफ करते है कि फिलहाल राज्य की भाजपा सरकार भी स्थायी राजधानी के मसले में हाथ नहीं डालनी चाहती है। अब मुख्यमंत्री ने गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात तो कही है लेकिन देखना रोचक होगा कि क्या वे अपने कार्यकाल में इस पर कोई फैसला ले पाएंगे।

 (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे