सिर्फ नवरात्रि में नहीं, वर्ष पर्यन्त करें कन्या पूजन: मुख्यमंत्री

  1. Home
  2. Dehradun

सिर्फ नवरात्रि में नहीं, वर्ष पर्यन्त करें कन्या पूजन: मुख्यमंत्री

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदा


सिर्फ नवरात्रि में नहीं, वर्ष पर्यन्त करें कन्या पूजन: मुख्यमंत्री

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है।

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदा ही मातृशक्ति का सम्मान करने की गौरवमयी परम्परा है। नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और ’सामर्थ्य’ को बताता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का प्रतीक है, जिसने सदैव स्त्रियों का सम्मान किया है, उन्हें महत्व दिया है।

सिर्फ नवरात्रि में नहीं, वर्ष पर्यन्त करें कन्या पूजन: मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी लड़के और लड़कियो में भेद किया जाता है, जन्म के समय बालिकाओं के पक्ष में लिंगानुपात बेहद कम रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ नवरात्रि में कन्या पूजन नही, वर्ष पर्यन्त कन्या पूजन करें, उन्हें मान दें। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं को और सशक्त करने के लिए ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे