उत्तराखंड | इस विधायक को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, भाई पर है करोड़ों के घोटाले का आरोप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | इस विधायक को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, भाई पर है करोड़ों के घोटाले का आरोप

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को कांग्रेस संगठन में अखिल भारतीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया गया है।वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के वेणुगोपाल के साथ दिल्ली में पार्टी संगठन का काम करेंगे। इससे पहले, काजी निजामुद्दीन को पार्टी ने राजस्थान के सह


देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को कांग्रेस संगठन में अखिल भारतीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया गया है।वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के वेणुगोपाल के साथ दिल्ली में पार्टी संगठन का काम करेंगे।

इससे पहले, काजी निजामुद्दीन को पार्टी ने राजस्थान के सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी।काजी निजामुद्दीन ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिर से अपनी मजबूती के लिए काम कर रही है।

बता दें कि पिछले दिनों एसआईटी ने ढाई करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में टेकवर्ड्स वली ग्रामोद्योग विकास संस्थान मंगलौर के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी काजी नूरुद्दीन मंगलौर के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का भाई है। वहीं दूसरे आरोपी संजय बंसल देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, देहरादून के चेयरमैन भी हैं। छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने 21 दिन में हरिद्वार के तीसरे निजी संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की थी।

इस पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और मोदी के खिलाफ बोल रहे थे।जिसका बदला उनके भाई से लिया गया है।काजी निजामुद्दीन ने कहा था कि मुझे या मेरे परिवार को घोटाला करना होता तो 2017 तक कांग्रेस की सरकार के रहते हुए छात्रवृत्ति के नाम पर घोटाले करते रहते।

हमारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे