बागियों पर बरसे किशोर, कहा- पार्टी के साथ जनता को भी दिया धोखा

  1. Home
  2. Uttarakhand

बागियों पर बरसे किशोर, कहा- पार्टी के साथ जनता को भी दिया धोखा

उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले कांग्रेस विधायकों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जमकर निशाना साधा है। हल्द्वानी में पीसीसी चीफ ने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस पार्टी ने पहचान और सम्मान दिया, वो लोग आझ भाजपा के बहकावे में आ गए हैं। उन्होंने बागी कांग्रेस


बागियों पर बरसे किशोर, कहा- पार्टी के साथ जनता को भी दिया धोखा

बागियों पर बरसे किशोर, कहा- पार्टी के साथ जनता को भी दिया धोखाउत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले कांग्रेस विधायकों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जमकर निशाना साधा है। हल्द्वानी में पीसीसी चीफ ने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस पार्टी ने पहचान और सम्मान दिया, वो लोग आझ भाजपा के बहकावे में आ गए हैं। उन्होंने बागी कांग्रेस विधायकों पर पार्टी और अपने क्षेत्र की जनता को धोखा देने का आरोप भी लगाया है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में बागी कांग्रेस विधायकों के अलोकतांत्रिक व्यवहार से राज्य आन्दोलन के शहीदों का अपमान तो हुआ ही है, देवभूमि उत्तराखण्ड की गरिमा भी कलंकित हुई है। (पढ़ें-बागियों को मुख्यमंत्री रावत ने दिया ये जवाब…) (पढ़ें-CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस)

भाजपा पर जुबानी प्रहार करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चरित्र के अनुसार हमेशा लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के षड़यंत्र को कभी कामयाब नहीं होने देगी। पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा को उत्तराखंड की जनता के सामने बेनकाब करेगी। (पढ़ें-उत्तराखंड में अरूणाचल प्रदेश वाली स्थिति ना बने: कांग्रेस) (पढ़ें-बर्खास्त हो रावत सरकार, हम साबित करेंगे बहुमत: BJP)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे