उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी दंपती की कार, पत्नी की मौत, पति घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी दंपती की कार, पत्नी की मौत, पति घायल

देवप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम को एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति घायल है। जानकारी के मुताबिक कार में लुनेठ निवासी सुमन देव (52) पुत्र पीतांबर दत्त और पत्नी परमेश्वरी देवी (50) दिल्ली से अपने गांव पौड़ी


उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी दंपती की कार, पत्नी की मौत, पति घायल

देवप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम को एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति घायल है।

जानकारी के मुताबिक कार में लुनेठ निवासी सुमन देव (52) पुत्र पीतांबर दत्त और पत्नी परमेश्वरी देवी (50)  दिल्ली से अपने गांव पौड़ी वापस लौट रहे थे।इसी दौरान शाम को करीब चार बजे लक्ष्मोली के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी।उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी दंपती की कार, पत्नी की मौत, पति घायल

आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जबकि उसके पति का इलाज चल रहा है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost   

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे