केदारनाथ में निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

केदारनाथ में निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने शनिवार को केदारनाथ धाम का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किय। नेहरू पर्वतारहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने मुख्य सचिव को निर्माण कार्य की पूरी जानकारी दी। मुख्य सचिव ने प्रतिकूल परिस्थितियों में केदारनाथ में निर्माण


केदारनाथ में निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

केदारनाथ में निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजाउत्तराखंड के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने शनिवार को केदारनाथ धाम का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किय। नेहरू पर्वतारहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने मुख्य सचिव को निर्माण कार्य की पूरी जानकारी दी। मुख्य सचिव ने प्रतिकूल परिस्थितियों में केदारनाथ में निर्माण कार्य में जुटी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम की सराहना की। (पढ़ें-केदारनाथ में तेजी से जारी है पुर्ननिर्माण कार्य)

केदारनाथ में निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजागौरतलब है कि नेहरू पर्वतारहण संस्थान को केदारनाथ में आपदा के बाद पिर्ननिर्माण कार्य का जिम्मे सौंपा गया है और लगातार भीषण बर्फबारी में केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी संस्थान की टीम निर्माण कार्य में जुटी हुई है। (देखें तस्वीरें | केदारनाथ में तेजी से जारी है पुर्ननिर्माण कार्य)

केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष नौ मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। ऐसे में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम की कोशिश है कि नौ मई को कपाट खुलने से पहले केदारनाथ में निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाए ताकि भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए देश – विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।(पढ़ें-शुभ समाचार | 9 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट)

केदारनाथ दौरे में मुख्य सचिव के साथ डीएम रुद्रप्रयाग राघव लैंगर, सचिव लोक निर्माण विभाग अमित नेगी, सचिव पर्यटन शैलेश बगोली और गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी रविशंकर भी मौजूद थे। (पढ़ें-देखें वीडियो | बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ मंदिर)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे