उत्तराखंड  | पिता की पिस्टल से बेटे ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड  | पिता की पिस्टल से बेटे ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में वसंत विहार इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है ।यहां एक 14 साल के कक्षा 9 के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी है। छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र


उत्तराखंड  | पिता की पिस्टल से बेटे ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में वसंत विहार इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है ।यहां एक 14 साल के कक्षा 9 के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी है। छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक छात्र के पिता शहर के ही एक शैक्षणिक संस्थान में काम करते हैं। रविवार रात वह पिता, मां और चार साल के भाई के साथ घर में ही था। इसी बीच वह बहाने से टायलेट चला गया। बेटा काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई।कोई जवाब नहीं मिला तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए।वह फर्श पर खून के साथ लथपथ पड़ा था। पास में लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। उत्तराखंड  | पिता की पिस्टल से बेटे ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

परिवार वालों ने आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया।यह घटना रविवार शाम को हुई थी लेकिन मामला सोमवार को सामने आया जब पुलिस को एक स्थानीय अस्पताल से सूचना मिली। जहां छात्र के माता पिता उसे लेकर आए थे।शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र मानसिक बीमारी से पीड़ित से हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे