उत्तराखंड में कोरोना 500 के करीब, जानिए किस जिले में अब तक सामने आए कितने केस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड में कोरोना 500 के करीब, जानिए किस जिले में अब तक सामने आए कितने केस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 478 पहुंच गई है। बुधवार को प्रदेश में 78 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 478 पहुंच गई


उत्तराखंड में कोरोना 500 के करीब, जानिए किस जिले में अब तक सामने आए कितने केस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 478 पहुंच गई है।

बुधवार को प्रदेश में 78 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 478 पहुंच गई है। वहीं अब तक 79 मरीज ठीक हो चुके हैं।

नीचे जानिए किस जिले में अब तक कितने कोरोना के केस आए हैं- 

  • नैनीताल        138  
  • देहरादून          83   
  • टिहरी             60    
  • यूएस नगर       57    
  • हरिद्वार           36    
  • पौड़ी             23    
  • अल्मोड़ा         21    
  • पिथौरागढ़       20    
  • चमोली          11    
  • उत्तरकाशी     10   
  • बागेश्वर         08   
  • चंपावत        08   
  • रुद्रप्रयाग      03    

ऊधमसिंह नगर में 7 कोरोना मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री भी महाराष्ट्र की है।

हरिद्वार में 7 नए मरीज मिले हैं। हरिद्वार में सभी 7 संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है।

अल्मोड़ा में 6 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो गुरुग्राम और चार महाराष्ट्र से आए हैं।

दून में 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक नोएडा से लौट है, दो मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

नैनीताल में 3 संक्रमित मरीज दिल्ली से आए हैं।

पिथौरागढ़ में 3 संक्रमित मरीजों में एक अहमदाबाद और दो दिल्ली से लौटे थे।

तेजी से पैर पसारते कोरोना संक्रमण के बीच #उत्तराखंड में डराने वाली ये तीन बातें क्या हैं ?  नीचे देखिए वीडियो- 

उत्तराखंड कोरोना मीटर

  • उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या- 478
  • अब तक ठीक हुए मरीज- 79

 

 

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे