उत्तराखंड फायर बुलेटिन | जंगल में आग की एक घटना की गई रिपोर्ट, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड फायर बुलेटिन | जंगल में आग की एक घटना की गई रिपोर्ट, पूरी जानकारी यहां

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड वन विभाग ने अब रोज फायर बुलेटिन जारी करना शुरु कर दिया है। फायर बुलेटिन के अनुसार सोमवार को प्रदेश में जंगल में आग की एक घटना रिपोर्ट की गई है। वहीं पूरे फायर सीजन की अगर बात करें तो इस साल अब तक वनों में आग की 112 घटनाएं रिपोर्ट


उत्तराखंड फायर बुलेटिन | जंगल में आग की एक घटना की गई रिपोर्ट, पूरी जानकारी यहां

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड वन विभाग ने अब रोज फायर बुलेटिन जारी करना शुरु कर दिया है। फायर बुलेटिन के अनुसार सोमवार को प्रदेश में जंगल में आग की एक घटना रिपोर्ट की गई है।

वहीं पूरे फायर सीजन की अगर बात करें तो इस साल अब तक वनों में आग की 112 घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। इनमें कुमाऊं जोन में आग की 53 घटनाएं तो गढ़वाल जोन में 43 घटनाएं सामने आई, वहीं 16 आग की घटनाएं वाइल्डलाइफ में सामने आई हैं।

नीचे देखिए डीटेल-

वहीं फायर बुलेटिन में बताया गया है कि इस फायर सीजन में अभी तक सिर्फ 137.99 हेक्टेर वन क्षेत्र ही वनाग्नि की वजह से प्रभावित हुआ है।

आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। एक दुष्प्रचार से भरा कैंपेन चलाया गया कि प्रदेश के जंगल लगातार जल रहे हैं और वन विभाग औऱ सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है।

#मर्सडीज कार और वो मौत का तालाब, कमजोर दिल वाले ये वीडियो न देखें-

उत्तराखंड पोस्ट ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उत्तराखंड वन विभाग के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया था कि ये कोरी अफवाह है और उत्तराखंड के खिलाफ एक दुष्प्रचार से भरा अभियान चल रहा है।

जिसके बाद ही उत्तराखंड के वन विभाग ने तय किया कि जंगल की आग का बुलेटिन रोज जारी किया जाएगा और मंगलवार को इसकी शुरुआत की गई थी।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें-   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे