उत्तराखंड | फुटबाल खिलाड़ी की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | फुटबाल खिलाड़ी की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई।घटना से रोहित के घर में कोहराम मचा हुआ है । ।मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को रोहित अपनी बाइक से पौड़ी से देहरादून आ रहा था। ऋषिकेश के पास अचानक शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रात साढ़े सात बजे


उत्तराखंड | फुटबाल खिलाड़ी की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई।घटना से रोहित के घर में कोहराम मचा हुआ है ।

।मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को रोहित अपनी बाइक से पौड़ी से देहरादून आ रहा था। ऋषिकेश के पास अचानक शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रात साढ़े सात बजे रोहित की बाइक टकरा गई और मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें रोहित देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का छात्र था।रोहित ने उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड में फॉरवर्ड की भूमिका में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।उत्तराखंड | फुटबाल खिलाड़ी की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

रोहित ने मोहन बागान सेल फुटबॉल एकेडमी झारखंड में भी अपना जलवा बिखेरा। दिल्ली में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में उसकी अस्थाई नौकरी लगी थी। वह दिल्ली के प्रसिद्ध क्लब गढ़वाल हीरोज एफसी से फुटबॉल खेल रहा था।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे