66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘उत्तराखंड’ को मिला ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का अवार्ड

  1. Home
  2. Uttarakhand

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘उत्तराखंड’ को मिला ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का अवार्ड

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। अपने उत्तराखंड को इस बार मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। आपको बता दें कि उत्तराखंड को लोकप्रिय फिल्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काफी मेहनत की। प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए परमिशन


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। अपने उत्तराखंड को इस बार मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। आपको बता दें कि उत्तराखंड को लोकप्रिय फिल्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काफी मेहनत की। प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए परमिशन देने से लेकर अन्य कई सुविधाएं फिल्म मेकर्स को आासानी से उपलब्ध कराई, जिसकी फिल्म मेकर्स ने भी काफी सराहना की थी।

राज्य सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है।

वहीं बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड ‘अंधाधुन’ को दिया गया है। आयुष्मान खुराना और तब्बू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसके अलावा फिल्म ‘पद्मावत’ को बेस्ट कोरियोग्रफी और संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड ‘बधाई हो’ को दिया गया है। साथ ही ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मिला है।‘

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘उत्तराखंड’ को मिला ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का अवार्ड

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- उत्तराखंड
  • बेस्ट फिल्म – अंधाधुन
  • बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विक्की कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
  • बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड- आदित्य धर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जीता
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय
  • स्पेशल मेंशन- महान हुतात्मा
  • बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
  • बेस्ट गुजराती फिल्म: रेवा
  • बेस्ट मराठी फिल्म-  भोंगा
  • बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद
  • गारो में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- मामा
  • बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता
  • बेस्ट कोरियोग्राफर: पद्मावात के गाने घूमर के लिए कृति महेश और ज्योति तोमर
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्टर- केजीएफ के लिए प्रशांत नील
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) – उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
  • बेस्ट ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर) – उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल, पद्मावत)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
  • बेस्ट मेकअप – रंजीत
  • सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म- पैडमैन
  • बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म- बधाई हो

ये पुरस्कार 24 अप्रैल को घोषित होने थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से पुरस्कार की घोषणा देरी से हो रही है । हर साल पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई को होता है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost       

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे