कैलास मानसरोवर यात्रियों को त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशख़बरी

  1. Home
  2. Good News

कैलास मानसरोवर यात्रियों को त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशख़बरी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों को दी जाने वाली अनुदान राशि को दोगुना कर दिया है। यात्रा करने वाले उत्तराखंड के लोगों को अब सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पहले यह राशि प्रति यात्री


कैलास मानसरोवर यात्रियों को त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशख़बरी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों  के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों को दी जाने वाली अनुदान राशि को दोगुना कर दिया है। यात्रा करने वाले उत्तराखंड के लोगों को अब सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पहले यह राशि प्रति यात्री 25 हजार थी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ा कर 50 हजार रुपये किया जाएगा। यह राशि कैलाश मानसरोवर पर जाने वाले केवल उत्तराखंड के स्थायी नागरिकों को ही मिलेगी।

इससे पहले विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात व अन्य प्रदेशों की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा को निशुल्क किया गया है। जिस कारण इस साल गुजरात के 134, राजस्थान के 121, उत्तर प्रदेश से 117 यात्रियों ने यात्रा की। जबकि उत्तराखंड से मात्र 17 यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल हुए।

कैलास मानसरोवर यात्रियों को त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशख़बरी

उत्तराखंड से ही यात्रा का पहला पड़ाव शुरू होता है, लिहाजा सरकार को लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए निशुल्क यात्रा की सुविधा देनी चाहिए। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, कैलाश मानसरोवर यात्रा में उत्तराखंड की सहभागिता बढ़ाने के लिए अन्य प्रदेशों की तर्ज पर यात्रा निशुल्क करने का प्रस्ताव सदन में लाए।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

गैंगरेप केस | त्रिवेंंद्र सरकार का बड़ा फैसला, रद्द होगी GRD स्कूल की मान्यता

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे