पर्यटन की दृष्टि से छोटे-छोटे सर्किट विकसित करेगी सरकार: रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

पर्यटन की दृष्टि से छोटे-छोटे सर्किट विकसित करेगी सरकार: रावत

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य का सर्विस सेक्टर बड़ी तेजी से विकास कर रहा है साथ ही हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र का इसमें बहुत बड़ा योगदान है। हम देश विदेश में सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देने में सफल रहे है। इस वर्ष चारधाम पर पहुचंने वाले यात्रियों का एक सर्वकालिक रिकार्ड बना। इस वर्ष 3 करोड़


मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य का सर्विस सेक्टर बड़ी तेजी से विकास कर रहा है साथ ही हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र का इसमें बहुत बड़ा योगदान है। हम देश विदेश में सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देने में सफल रहे है। इस वर्ष चारधाम पर पहुचंने वाले यात्रियों का एक सर्वकालिक रिकार्ड बना। इस वर्ष 3 करोड़ लोग कावंड़ यात्रा पर पहुंचे। इस वर्ष कांवड़ यात्री उन क्षेत्रों में भी गए जहां सामान्यतः पहले नहीं जाते थे।

राज्य सरकार पर्यटन की दृष्टि से छोटे-छोटे सर्किट विकसित कर रही है। राज्य में ऐरा स्पोर्टस, वाटर स्पोर्टस व ईको टूरिज्म के साथ ही बटरफलाई पार्क, बर्ड पार्क आदि भी विकसित किये जा रहे है। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन की दृष्टि से नए आकर्षण स्थल विकसित कर रही है।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ छोटे पर्यटन सर्किट विकसित किये जा रहे है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को बीजापुर हाउस में होटल मैनेजमेंट संस्थान रामनगर के शिलान्यास के मौके पर ये बात कही।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे