देहरादून और हल्द्वानी में महिलाओं के लिए खुलेंगे ‘वन स्टॉप सेंटर’

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

देहरादून और हल्द्वानी में महिलाओं के लिए खुलेंगे ‘वन स्टॉप सेंटर’

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को बीजापुर अतिथि गृह में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टोप सेन्टर खोलने का प्रस्ताव रखा जिसमें कठिन परिस्थितियों, घरेलू हिंसा या अन्य कारणों से पीड़ित महिलाओं के ठहरने तथा सभी आवश्यक


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को बीजापुर अतिथि गृह में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टोप सेन्टर खोलने का प्रस्ताव रखा जिसमें कठिन परिस्थितियों, घरेलू हिंसा या अन्य कारणों  से पीड़ित महिलाओं के ठहरने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था होगी। इस वन स्टोप सेन्टर के लिए भारत सरकार द्वारा 36 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री रावत ने केन्द्रीय मंत्री को आश्वस्त  किया कि राज्य सरकार देहरादून और हलद्वानी में वन स्टोप सेन्टर प्रारम्भ करना चाहती है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के मध्य महिला व बाल विकास से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रावत ने केंन्द्रीय मंत्री से आईसीडीएस के अन्र्तगत भारत सरकार से अधिक धनराशि का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री रावत व  केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री के मध्य विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि जगंली जानवरों का मानवीय आवासों में अतिक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा वन क्षेत्रों में फलों के पेड़ों का रोपण, विभिन्न परम्परागत फलों व फसलों के बीजो का वनों में छिड़काव,1000 जलाशयों व 10000 ट्रैंचस का निमार्ण, मेहल वृक्षो व परम्परागत हर्बस का रोपण जैसे पर्यावरण हितैषी उपाय अपनाये गये है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे