दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए आगे आए राज्यपाल

  1. Home
  2. Dehradun

दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए आगे आए राज्यपाल

राज्यपाल कृष्ण कांत पाल ने आज बीरपुर(कैंट क्षेत्र, देहरादून)में 1994 से ‘14 रैपिड(आर्मी)’ द्वारा संचालित स्कूल ‘आशा’ का विजिट किया। यह स्कूल भारतीय सशस्त्र सेनाओं, अर्द्धसैनिक बलों तथा सिविलन्स के उन दिव्यांग(शारीरिक व मानसिक रूप से अशक्त) बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए संचालित किया जा रहा है जिसमें 05 वर्ष से 17 वर्ष तक


राज्यपाल कृष्ण कांत पाल ने आज बीरपुर(कैंट क्षेत्र, देहरादून)में  1994 से ‘14 रैपिड(आर्मी)’ द्वारा संचालित स्कूल ‘आशा’ का विजिट किया। यह स्कूल भारतीय सशस्त्र सेनाओं, अर्द्धसैनिक बलों तथा सिविलन्स के उन दिव्यांग(शारीरिक व मानसिक रूप से अशक्त) बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए संचालित किया जा रहा है जिसमें 05 वर्ष से 17 वर्ष तक के 35 बच्चों को उनकी शारीरिक व मानसिक जरूरतों के मुताबिक आधुनिक तकनीक तथा विशेष शैक्षिक उपकरणों के माध्यम से शिक्षा, फिजियोथैरिपी, आॅक्यूपेशनल थैरिपी आदि के साथ ही पुनर्वास के लिए वोकेशनल ट्रैनिंग दी जा रही है।
राज्यपाल ने स्कूल के प्रत्येक कक्ष में जाकर इन विशिष्ट श्रेणी के बच्चों से मुलाकात की और उनकी रचनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया।
स्कूल में बच्चों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर राज्यपाल ने कहा कि यह ‘यूनीक’ स्कूल है। इन बच्चों को उनकी मानसिक और शारीरिक जरूरतों के मुताबिक शिक्षा और प्रशिक्षण देने का कार्य बहुत मुश्किल और धैर्य का काम है जिसे शिक्षकों द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है। ऐसे बच्चों का कौशल विकास करके उनमें आत्मविश्वास जगाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर देश के एक सम्मानित नागरिक के रूप में जीने के लिए तैयार करना बहुत सराहनीय कार्य है। इसे समाज के लिए एक बड़ी देन कहा जा सकता है।
राज्यपाल ने बच्चों के लिए मिठाईयां और उनकी सुविधाओं के लिए अपने विवेकाधीन कोष से एक लाख रूपये की सहायता राशि स्कूल को प्रदान की। राज्यपाल के विजिट के दौरान मेजर जनरल एस.सी.मोहंती(जी.ओ.सी) व अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे