पहाड़ चढ़ने की शर्त के साथ सरकार ने पूरी की डॉक्टरों की मांग

  1. Home
  2. Dehradun

पहाड़ चढ़ने की शर्त के साथ सरकार ने पूरी की डॉक्टरों की मांग

अब प्रदेश में सभी सरकारी चिकित्सकों को डायनेमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम (डीएसीपी) का लाभ मिलेगा। हालांकि, सरकार ने इसमें एक शर्त लगाई है। डीएसीपी का लाभ पाने के इच्छुक डॉक्टरों को अब पहाड़ चढ़ना अनिवार्य होगा। चार वर्ष की समयबद्ध पदोन्नति के लिए दो वर्ष तक दुर्गम क्षेत्र में सेवा देना आवश्यक होगा। इसी


अब प्रदेश में सभी सरकारी चिकित्सकों को डायनेमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम (डीएसीपी) का लाभ मिलेगा। हालांकि, सरकार ने इसमें एक शर्त लगाई है। डीएसीपी का लाभ पाने के इच्छुक डॉक्टरों को अब पहाड़ चढ़ना अनिवार्य होगा। चार वर्ष की समयबद्ध पदोन्नति के लिए दो वर्ष तक दुर्गम क्षेत्र में सेवा देना आवश्यक होगा। इसी प्रकार नौ वर्ष की समयबद्ध पदोन्नति के लिए पांच वर्ष, 13 साल में मिलने वाली पदोन्नति के लिए सात वर्ष और 20 वर्ष में मिलने वाली पदोन्नति के लिए नौ वर्ष दुर्गम क्षेत्र में सेवा देना अनिवार्य होगा।

शासन के इस संबंध में गुरुवार तक आदेश करने के आश्वासन के बाद प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। प्रदेश में अभी तक एक अप्रैल 2015 के बाद भर्ती होने वाले सरकारी डॉक्टरों को डीएसीपी का लाभ मिलता था। इससे पूर्व सरकारी सेवा दे रहा डॉक्टर सभी को डीएसीपी का लाभ देने की मांग कर रहे थे।

कैबिनेट में इस संबंध में हरी झंडी मिलने के बावजूद इसका शासनादेश जारी नहीं हो पा रहा था। इससे नाराज सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। बीते रोज मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद इसे वित्त महकमे को भेजा गया था। वित्त की हरी झंडी के बाद अब इसमें केवल औपचारिक आदेश होने शेष है। इसके प्रावधानों के तहत चिकित्सकों को चार वर्ष, नौ वर्ष, 13 वर्ष व 20 वर्ष में डीएसीपी का लाभ मिलेगा।

इसके लिए इन्हें दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य सेवा देनी होगी। प्रथम पदोन्नति पर इन्हें 6600 रुपये ग्रेड पे, द्वितीय पदोन्नति पर 7600 रुपये ग्रेड पे, तृतीय पदोन्नति पर 8700 रुपये ग्रेड पे और चतुर्थ पदोन्नति पर 8900 रुपये ग्रेड पे प्रदान की जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे