BJP का सरकार पर आरोप,कहा- हवाई सेवा के लिए नहीं ली DGCA की अनुमति

  1. Home
  2. Dehradun

BJP का सरकार पर आरोप,कहा- हवाई सेवा के लिए नहीं ली DGCA की अनुमति

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरु करने पर उत्तराखंड भाजपा ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बिना अनुमति के हैली सर्विस शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि डीजीसीए के अनुमति के


देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरु करने पर उत्तराखंड भाजपा ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बिना अनुमति के हैली सर्विस शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि डीजीसीए के अनुमति के बिना शुरू हुई है हैली सर्विस।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में अफरातफरी का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में सरकार की उलटी गिनती शुरू होने के चलते सीएम प्रदेश में ऐसा माहौल बना रहे हैं।

चौहान ने राज्य सरकार द्वारा बनाये गए मंडी परिषद के अध्यक्ष और कृषि समिति के अध्यक्ष पर भी सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के संसाधनों को लूटने के लिए बनाया जा रहा है दायित्वधारी।

धर्म विशेष को विशेष अवकाश दिए जाने पर भी सवाल उठाते हुए चौहान ने कहा कि ये फैसले चुनाव को देखते हुए लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही फैसले से बैकफुट पर आ गयी है और अब सभी धर्मों को दिया जा रहा है अति अल्प आकाश।

उन्होंने पूछा कि साल में 365 दिन होते है और सात सौ से ज्यादा त्यौहार होते है तो क्या हरीश रावत इनपर भी अवकाश देंगे। मुन्ना सिंह ने कहा इस फैसले से मुसलमान भी नहीं है खुश।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे