दिल्ली-मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने यहां किया रहने-खाने का इंतजाम

  1. Home
  2. Country

दिल्ली-मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने यहां किया रहने-खाने का इंतजाम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के बीच 21 दिन के लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के अंदर ही अलग-अलग शहरों-जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च को ये सभी लोग आसानी से अपने –अपने घर जा पाएंगे। नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- लॉकडाउन | 31 मार्च का इंतजार कीजिए,


दिल्ली-मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने यहां किया रहने-खाने का इंतजाम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के बीच 21 दिन के लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के अंदर ही अलग-अलग शहरों-जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च को ये सभी लोग आसानी से अपने –अपने घर जा पाएंगे।

नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- 

लॉकडाउन | 31 मार्च का इंतजार कीजिए, उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले में जा पाएंगे आप

 

वहीं दिल्ली औऱ मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है ताकि उन्हें लॉकडाउन के दौरान परेशानी न हो।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए उत्तराखंड सदन के दरवाजे खोल दिए हैं। वहां पर उत्तराखंड के लोग रह सकते हैं। उनके लिए खाने पीने और डॉक्टर की व्यवस्था भी की है। इसके लिए हमने वहां प्रदेश के रेजिडेंट कमिश्नर को 50 लाख रुपये भी दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने मुंबई में भी उत्तराखंड निवास में रहने की व्यवस्था की है।  वहां पर भी खाने और मेडिकल की व्यवस्था कर रहे हैं।

कोरोना लॉकडान | फिलहाल घर नहीं लौट पाएंगे फंसे हुए लोग, गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

आपको बता दें कि लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही कई लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, इनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए त्रिवेंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे