पलायन रोकने के लिए पहाड़ों पर विकसित होगे मिनी इंडस्ट्रीयल स्टेट

  1. Home
  2. Uttarakhand

पलायन रोकने के लिए पहाड़ों पर विकसित होगे मिनी इंडस्ट्रीयल स्टेट

उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकार अब मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी इंडस्ट्रीयल स्टेट विकिसत करेगी। सिडकुल ने इसके लिए पहाड़ों पर पांच अलग-अलग जगह पर मिनी इंडस्ट्रीयल एरिया चिह्न्ति भी कर लिए हैं। इसके तहत कुमाऊं मंडल में तीन और गढ़वाल मंडल में दो


उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकार अब मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी इंडस्ट्रीयल स्टेट विकिसत करेगी। सिडकुल ने इसके लिए पहाड़ों पर पांच अलग-अलग जगह पर मिनी इंडस्ट्रीयल एरिया चिह्न्ति भी कर लिए हैं।

इसके तहत कुमाऊं मंडल में तीन और गढ़वाल मंडल में दो इंडस्ट्रीयल स्टेट विकसित किए जाएंगे। टिहरी में सरोर, उत्तरकाशी में पुरोला, अल्मोड़ा में भिकियासैंण, पिथौरागढ़ में मुनस्यारी, नैनीताल में बेतालघाट पर फोकस किया जा रहा है। इन पांचों स्थानों पर भूमि उद्योग विभाग की है। इन जमीनों पर जरूरी मूलभूत सुविधाओं को सिडकुल विकसित करेगा। बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज समेत सभी सुविधाओं का खाका सिडकुल स्तर से तैयार किया जाएगा।

मिनी इंडस्ट्रियल एरिया में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। फ्रूट बेस्ड इंडस्ट्री के साथ ही हैंडीक्राफ्ट, जड़ीबूटी उद्योग, बर्तन इंडस्ट्री को विकसित किया जाएगा। पहाड़ों पर होने वाले फलों को इन इंडस्ट्रीयल स्टेट के जरिए एक बडम बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। छोटे फूड पार्क यहां तैयार किए जाएंगे। साथ ही पहाड़ पर तेजी के साथ जड़ी बूटी का क्षेत्र विकसित होगा। इन जड़ी बूटियों को पहाड़ पर ही दवा की शक्ल देने को इंडस्ट्रीयल एरिया में फैक्ट्री तैयार की जाएंगी।

उद्योग मंत्री डॉ. इंदिरा हृद्येश का कहना है कि लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग के तहत पहाड़ों में स्थानीय उत्पादों के आधार पर छोटे उद्योग लगाने की योजना है। इससे पहाड़ में पलायन रुकेगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वहीं सिडकुल के एमडी आर राजेश कुमार का कहना है कि इन स्थानों पर स्थानीय उत्पादों व पहचान के लिहाज से उद्योगों को विकसित किया जाएगा। अधिक जोर पहाड़ी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को व्यवस्थित करने से लेकर पहाड़ के बर्तन उद्योग को नई पहचान दिलाने पर रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे