उत्तराखंड | सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, देखिए पूरी सूची

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, देखिए पूरी सूची

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2019 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। नए साल के लिए 22 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। अगले साल के लिए मौजूदा चल रहे वर्ष की तुलना में दो अवकाश अधिक घोषित किए गए हैं। सरकार ने सूची में होलिका दहन और गोबर्धन


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2019 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। नए साल के लिए 22 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।

अगले साल के लिए मौजूदा चल रहे वर्ष की तुलना में दो अवकाश अधिक घोषित किए गए हैं। सरकार ने सूची में होलिका दहन और गोबर्धन पूजा को भी अवकाश तय किया है।

कैलेंडर में पांच स्थानीय छुट्टियां भी घोषित की गई हैं, जिनमें से तीन अवकाश देने का अधिकार जिलाधिकारी के पास होगा। ये अवकाश राज्य सचिवालय और विधानसभा के अफसर-कर्मचारियों को नहीं दिए जाएंगे।

21 निर्बंधित अवकाश भी तय किए गए हैं। इनमें से कर्मचारियों को किन्हीं दो छुट्टियों को लेने की अनुमति होगी।

देखिए 22 सार्वजनिक अवकाशों की सूची

  • गणतंत्र दिवस- 26जनवरी
  • महाशिवरात्रि- 04 मार्च
  • होलिका दहन- 20 मार्च
  • होली- 21 मार्च
  • राम नवमी- 13 अप्रैल
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर जंयती- 17 अप्रैल
  • महावीर जयंती- 17 अप्रैल
  • गुड फ्राइडे-19 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा- 18 मई
  • ईद-उल-फितर    5 जून
  • ईद-उल जुहा(बकरीद)-12 अगस्त
  • स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
  • जनमाष्टमी- 23 अगस्त
  • मोहर्रम- 10 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती- 02 अक्तूबर
  • दशहरा- 08 अक्तूबर
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती- 13 अक्तूबर
  • दीपावली- 27 अक्तूबर
  • गोबर्द्धन पूजा- 28 अक्तूबर
  • ईद ए मिलाद- 10 नवंबर
  • गुरु नानक जयंती- 12 नवंबर
  • क्रिसमस- 25 दिसंबर

नोट- मोहर्रम, ईद-उल फितर, ईद उल जुहा, ईद ए मिलाद स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे।

स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां

  • गुरु गोविंद सिंह जयंती- 13 जनवरी
  • चेटीचंद- 06 अप्रैल
  • विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर
  • महर्षि वाल्मिीकी जयंती- 13 अक्तूबर
  • गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस- 01 दिसंबर

नोट- इन पांच अवकाशों में जिलाधिकारी तीन अवकाश घोषित कर सकता है।

निर्बन्धित अवकाशों की सूची

  • नव वर्ष दिवस- 01 जनवरी
  • मकर सक्रांति- 15 जनवरी
  • बसंत पंचमी- 10 फरवरी
  • गुरु रविदास जयंती- 19 फरवरी
  • वैशाखी- 13 अप्रैल
  • ईस्टर सैटर डे- 20 अप्रैल
  • शब ए बारात- 21 अप्रैल
  • ईस्टर मनडे- 22 अप्रैल
  • वीर केशरी चंद्र शहीद दिवस- 03 अप्रैल
  • जमात उल विदा- 31 मई
  • हरेला- 16 जुलाई
  • रक्षा बंधन/बग्वाल- 15 अगस्त
  • अनंत चतुर्दशी- 12 सितंबर
  • महाराजा अग्रसेन जयंती- 29 सितंबर
  • महा अष्टमी- 06 अक्तूबर
  • महानवमी- 07 अक्तूबर
  • चैहल्लुम- 19 अक्तूबर
  • नरक चतुर्दशी- 26 अक्तूबर
  • भैया दूज (यम द्वितीया)- 29 अक्तूबर
  • छठ पूजा- 02 नवंबर
  • क्रिसमस (पूर्व संध्या)-24 दिसंबर

नोट- प्रत्येक कर्मचारी इन निर्बन्धित अवकाशों में से किन्हीं दो छुट्टियों को यदि वे लेना चाहेंगे तो अनुमति मिल सकेगी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे