उत्तराखंड | सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौत, महिला गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौत, महिला गंभीर

रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) किच्छा रोड पर इंदिरा चौराहे पर शनिवार शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार होटल मैनेजर की मौत हो गई। इस दौरान सड़क पार कर रही महिला भी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा, थाना लमगड़ा निवासी 43


उत्तराखंड | सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौत, महिला गंभीर

रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) किच्छा रोड पर इंदिरा चौराहे पर शनिवार शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार होटल मैनेजर की मौत हो गई। इस दौरान सड़क पार कर रही महिला भी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा, थाना लमगड़ा निवासी 43 वर्षीय गंगा सिंह रावत रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी में रहते थे वह होटल में मैनेजर थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे वह बाइक से कही जा रहे थे तभी इंदिरा चौराहे पर बोलेरो से साइड लगने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कैप्सूल वाहन की चपेट में आ गई।

उत्तराखंड | सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौत, महिला गंभीर जिससे गंगा सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क पार कर रही महिला भी कैप्सूलवाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। ।घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंगा सिंह को मृत घोषित कर दिया। कैप्सूल चालक को हिरासत में लिया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे