उत्तराखंड | गांव में लगी भीषण आग, दो दर्जन से अधिक मकान जलकर राख, 8 मवेशियों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तराखंड | गांव में लगी भीषण आग, दो दर्जन से अधिक मकान जलकर राख, 8 मवेशियों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के मसरी गांव में शुक्रवार को भीषण अग्नि कांड हुआ है। आग लगने से गांव में 26 से अधिक मकान जलकर राख हो गए। आग की चेपट में आने से आठ मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मोरी ब्लॉक स्थित मसरी गांव


उत्तराखंड | गांव में लगी भीषण आग, दो दर्जन से अधिक मकान जलकर राख, 8 मवेशियों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के मसरी गांव में शुक्रवार को भीषण अग्नि कांड हुआ है। आग लगने से गांव में 26 से अधिक मकान जलकर राख हो गए। आग की चेपट में आने से आठ मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मोरी ब्लॉक स्थित  मसरी गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में अचानक आग लग गई। आग को देख परिवार के सदस्य  बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल तो रहे, लेकिन मकान में लगी विकराल आग ने गांव के अन्य मकानों को चपेट में ले लिया।

देखते ही देखते गांव के 26 मकान आग से पूरी तरह से जलकर राख हो गए। वहीं आग से गांव के अन्य 8 मकानों को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। आग से घरों में रखा ग्रामीणों का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।उत्तराखंड | गांव में लगी भीषण आग, दो दर्जन से अधिक मकान जलकर राख, 8 मवेशियों की दर्दनाक मौत

अग्निकांड की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रशासन और पुलिस की टीम समेत मेडिकल टीम को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना की।हालांकि तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पीड़ित परिवारों को तत्काल जरूरी सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे