सलाम | उत्तराखंड की बेटी ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

सलाम | उत्तराखंड की बेटी ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

दुनिया की सभी पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने का सपना संजोने वाली उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के अगत्स्यमुनि ब्लाक के गुनांऊ गांव की रहने वाली नूतन वशिष्ठ ने पर्वतारोही दल के साथ मार्च में एवरेस्ट की तरफ कूच


दुनिया की सभी पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने का सपना संजोने वाली उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के अगत्स्यमुनि ब्लाक के गुनांऊ गांव की रहने वाली नूतन वशिष्ठ ने पर्वतारोही दल के साथ मार्च में एवरेस्ट की तरफ कूच किया था। दो माह के अथक प्रयास से आखिरकार टीम ने एवरेस्ट पर फतह हासिल करके तिरंगा फहराया। नूतन बताती हैं कि एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान  सात लोगों की मौत भी उन्हीं के सामने हुई थी। इस घटना से एक बार तो वे घबरा गईं, लेकिन प्रशिक्षकों ने टीम का हौसला बढ़ाया। (पढ़ें- गर्व | उत्तराखंड की बेटी ने फतह किया एवरेस्ट, बढ़ाया प्रदेश का मान)

नूतन की मां सुशीला का कहना है कि  नूतन का पर्वतों पर चढ़ाई का शौक ऐतिहासिक बन गया, मुझे गर्व है कि मैं नूतन की मां हूं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, कल बचाओ की तर्ज पर हमें बेटियों और बेटों में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। (पढ़ें-देखें तस्वीरें | एवरेस्ट के शिखर पर उत्तराखंड के दो सपूत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे