उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में तालाबंदी, जानिए क्या होता है लॉकडाउन ?

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में तालाबंदी, जानिए क्या होता है लॉकडाउन ?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियातन उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। राज्य में सभी परिवहन सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं कोरोना के प्रकोप के चलते देश के करीब 75 जिलों


उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में तालाबंदी, जानिए क्या होता है लॉकडाउन ?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियातन उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। राज्य में सभी परिवहन सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

वहीं कोरोना के प्रकोप के चलते देश के करीब 75 जिलों को भी लॉकडाउन कर दिया गया है, इन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

दुनियाभर की अगर बात करें तो कोरोना वायरस से इस वक्त दुनिया की लगभग एक अरब आबादी लॉक डाउन जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हो गई है। पूरे विश्व में इस वक्त करीब 13000 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है तो दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख तक पहुंच गई है। करीब 35 देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। कोरोना वायरस से इटली में स्थिति सबसे खराब है, यहां पर 4800 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

आईए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या होता है लॉकडाउन ?

  • लॉकडाउन एक आपातकालीन व्यवस्था है, जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त सरकारी तौर पर लागू होती है। लॉकडाउन की स्थ‍िति में, जहां ये लागू होता है वहां के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है।
  • इस दौरान जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है। अगर किसी को दवा या अनाज की जरूरत है तो बाहर जा सकता है। अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के काम से भी बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती है। अस्पताल, दवा दुकानों जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहती हैं। दूध, सब्जी, किराना और दवाओं की दुकान खुली रह सकती है ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
  • वहीं इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां और सार्वजनिक परिवहन बंद रहते हैं। हालांकि सरकार इन नियमों को जनता की जरुरत और सहूलियत के हिसाब से बदलाव करती रहती है।

31 मार्च तक उत्तराखंड में लॉकडाउन, क्या रहेगा बंद और क्या खुला ? जानिए

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे