उत्तराखंड | ध्यान दें- आज सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | ध्यान दें- आज सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि 24 मार्च (मंगलवार) को सुबह 7 से 10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी; उसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें एवं संस्थान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री


उत्तराखंड | ध्यान दें- आज सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि 24 मार्च (मंगलवार) को सुबह 7 से 10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी; उसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें एवं संस्थान बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने फ़ैसला लिया है कि-ल सुबह 24 मार्च को 7-10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी; उसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें एवं संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही यातायात के सभी साधन भी बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कल स्थिति का आकलन कर आगे का निर्णय लेगी। ज़रूरी है कि जनता सरकार का साथ दे और लोग घरों में रहें। कृपया क़ानून अपने हाथ में ना लें – इस बीमारी का ईलाज़ इसकी रोकथाम में ही है- सरकार का पूर्ण सहयोग करें।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे