एकता बिष्ट से मिली राज्यमंत्री रेखा, बेटियों के लिए बताया रोल मॉडल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

एकता बिष्ट से मिली राज्यमंत्री रेखा, बेटियों के लिए बताया रोल मॉडल

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट से अल्मोड़ा में उनके निवास पर मुलाकात की। रेखा आर्या ने एकता बिष्ट को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान रेखा आर्या ने कहा हाल ही में महिला क्रिकेट


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट से अल्मोड़ा में उनके निवास पर मुलाकात की। रेखा आर्या ने एकता बिष्ट को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

इस दौरान  रेखा आर्या ने कहा हाल ही में महिला क्रिकेट विश्व कप भले ही देश की बेटियां नही जीत पाई हो। लेकिन इंग्लैंड ने भी इतना सम्मान  अपनी टीम को नही दिया होगा जितना सम्मान भारत ने अपनी बेटियों को दिया है। ये क्रिकेट इतिहास में पहली मर्तबा हुआ है जब किसी उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के घर-घर जाकर बधाईयां दी जा रही है। ये महिला क्रिकेट के लिए सुखद अनुभव है।

रेखा आर्य ने कहा कि सरकार बेटियों के बेहतर भविष्य को लेकर हर सम्भव प्रयासों को लेकर कार्यरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के सपनों के आगे कभी अर्थिकी को आड़े नही आने दिया जाएगा। एकता बिष्ट को प्रदेश की बेटियों का रोल मॉडल बताते हुए रेखा आर्य ने उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आगामी भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारी शान है। हमें उन पर गर्व है। क्योंकि हमारी बेटियां बेटों से कम नही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे