उत्तराखंड | कलयुगी नाना ने नातिन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुली पोल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | कलयुगी नाना ने नातिन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुली पोल

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) तहसील सोमेश्वर के एक गांव से शर्मनाक घटना सामने आई है ।यहां एक किशोरी के साथ उसके रिश्ते के नाना ने ही दुष्कर्म किया है। किशोरी की महिला अस्पताल में जांच कराने पर मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। किशोरी भी वहां अपने माता-पिता


उत्तराखंड |  कलयुगी नाना ने नातिन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुली पोल

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) तहसील सोमेश्वर के एक गांव  से शर्मनाक घटना सामने आई है ।यहां एक किशोरी के साथ उसके रिश्ते के नाना ने ही दुष्कर्म किया है। किशोरी की महिला अस्पताल में जांच कराने पर मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। किशोरी भी वहां अपने माता-पिता के साथ ही रहती थी। बीते दिनों उसे पीलिया हो गया। पीलिया को झड़ाने के लिए परिजनों ने उसे करीब एक माह पहले गांव भेज दिया था। पिछले कुछ दिनों से उसका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। मंगलवार को उसकी रिश्ते की मौसी उसे महिला अस्पताल लेकर गई थी।उत्तराखंड |  कलयुगी नाना ने नातिन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुली पोल

जांच में पता चला कि वो सात माह की गर्भवती है। डॉक्टरों ने उसे यह बात बताई तो किशोरी रोने लगी। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली में रहने वाले उसके रिश्ते के नाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि अभी तक परिजनों और किशोरी की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost     

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे