उत्तराखंड | मतदान के दौरान सिपाही ने दर्जा मंत्री को धक्का मारा, पोलिंग बूथ पर हंगामा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | मतदान के दौरान सिपाही ने दर्जा मंत्री को धक्का मारा, पोलिंग बूथ पर हंगामा

बाजपुर(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में श्रीनगर और बाजपुर में दो सीटों पर निकाय चुनाव हो रहे हैं। बाजपुर में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक शुगर मिल बूथ पर दर्जा मंत्री राजेश कुमार वोट डालने पहुंचे। लाइन लंबी होने के बारण दर्जा मंत्री पोलिंग बूथ परिसर में ही इंतजार कर


उत्तराखंड | मतदान के दौरान सिपाही ने दर्जा मंत्री को धक्का मारा, पोलिंग बूथ पर हंगामा

बाजपुर(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में श्रीनगर और बाजपुर में दो सीटों पर निकाय चुनाव हो रहे हैं। बाजपुर में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया।

जानकारी के मुताबिक शुगर मिल बूथ पर दर्जा मंत्री राजेश कुमार वोट डालने पहुंचे। लाइन लंबी होने के बारण दर्जा मंत्री पोलिंग बूथ परिसर में ही इंतजार कर रहे थे।बताया जा रहा है कि इस दौरान दर्जा मंत्री को एक सिपाही ने धक्का मारकर हटाने की कोशिश की।उत्तराखंड | मतदान के दौरान सिपाही ने दर्जा मंत्री को धक्का मारा, पोलिंग बूथ पर हंगामा

जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में झड़प भी हुई। अधिकारियों ने बाद में किसी तरह मामला शांत कराया।

बाजपुर में 12 बजे तक 32.40 प्रतिशत मतदान हो चुका है। उत्तराखंड की 84 नगर निकायों के लिए वर्ष 2018 में चुनाव कराए जा चुके हैं, लेकिन श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषदों में तकनीकी वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 जुलाई, 2019 से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए थे।

श्रीनगर में 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और इनके भाग्य का फैसला 25 हजार 126 मतदाताओं को करना है। बाजपुर में 23 हजार 113 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, श्रीनगर के मुकाबले बाजपुर में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा हैं। यहां पर 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे