उत्तराखंड | अंगीठी के धुंए में दम घुटने से हुई एक की मौत, दो की हालत गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | अंगीठी के धुंए में दम घुटने से हुई एक की मौत, दो की हालत गंभीर

चंबा (टिहरी) (उत्तराखंड पोस्ट) चंबा के निकट हडम मल्ला गांव में अंगेठी के धुएं के घुटन से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी बेहोश हो गए। दोनों को चंबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक हडम मल्ला गांव में मजदूर किराए के मकान पर रहते


चंबा (टिहरी) (उत्तराखंड पोस्ट) चंबा के निकट हडम मल्ला गांव में अंगेठी के धुएं के घुटन से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी बेहोश हो गए। दोनों को चंबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हडम मल्ला गांव में मजदूर किराए के मकान पर रहते थे। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगेठी जलाई थी । रविवार सुबह मकान मालिक ने किराएदारों के दरवाजे बंद देखे। इस पर उन्होंने अंदर सो रहे लोगों को आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ने पर देखा तो तीनों कमरे में अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों मजदूरों को निजी अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टर ने परवेज (26) पुत्रजमशेद निवासी लाडवा मुजफ्फरनगर को मृत घोषित कर दिया।उसके साथ कमरे में सो रहा नितिन पुत्र सुरेश निवासी शादीपुर बिजनौर और कमल पुत्र चंद्रपाल गीतानगर ऋषिकेश अभी  अस्पताल में भर्ती है।एसआई जोगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे