विशेष राज्य के दर्जे की सौगात लेकर आएं मोदी: किशोर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

विशेष राज्य के दर्जे की सौगात लेकर आएं मोदी: किशोर

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। अल्मोड़ा में मीडिया से बात करते हुए किशोर ने कहा है कि मोदी ने बिहार जाकर एक लाख 65 हजार देने की घोषणा की। आज नीतीश कुमार के साथ पूरा बिहार इस पैसे को तलाश कर रहा है। अब मोदी उत्तराखंड आ रहे है


प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। अल्मोड़ा में मीडिया से बात करते हुए किशोर ने कहा है कि मोदी ने बिहार जाकर एक लाख 65 हजार देने की घोषणा की। आज नीतीश कुमार के साथ पूरा बिहार इस पैसे को तलाश कर रहा है।


अब मोदी उत्तराखंड आ रहे है और ऐसा न हो बिहार की तरह वह राज्य के लोगों को भी धोखा दें। उनका राज्य में स्वागत है और अगर आ ही रहे है तो उत्तराखण्ड के लिए विशेष राज्य के दर्जे की सौगात लेकर आए। ताकि राज्य 33 सौ करोड़ के नुक्सान से बच सके। इसके अलावा ग्रीन बोनस, गैस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी, पेड़ बचाने को 2000 का बोनस दे। साथ ही राज्य को जलाशय का स्वामित्व दें। ताकि उनके आने से राज्य का भला हो सके।

किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार दूसरे हिमालयी राज्यों को तो आरक्षण दे रहे है, लेकिन उत्तराखंड को नहीं। उत्तराखंड की राजधानी को भी भाजपा ने मकड़जाल में फंसा दिया। उन्होंने केंद्र से राजधानी के लिए एक बार फिर 10 हजार करोड़ की मांग दोहराई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे