खुशी मनाइए | उत्तराखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय  

  1. Home
  2. Uttarakhand

खुशी मनाइए | उत्तराखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय  

उत्तराखंड प्रति व्यक्ति आय के मामले में राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल गया है। राज्य के अर्थ एवं संख्या निदेशालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर एक लाख 54 हजार 818 रूपए हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रति व्यक्ति आय में 11.23


खुशी मनाइए | उत्तराखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय  

उत्तराखंड प्रति व्यक्ति आय के मामले में राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल गया है। राज्य के अर्थ एवं संख्या निदेशालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर एक लाख 54 हजार 818 रूपए हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रति व्यक्ति आय में 11.23 फीसदी का ईजाफा हुआ है। गौरतलब है कि 2011-12 आधार वर्ष के हिसाब से 2014-15 में राष्ट्र की प्रति व्यक्ति आय 86,879 रूपए थी, जो 2015-16 में बढ़कर 93,231 हो गई। जबकि उत्तराखंड में 2014 में प्रति व्यक्ति आय 1,39,184 थी जो अब 1,54,818 रूपए हो गई है।

विकास दर में भी उत्तराखंड आगे

वहीं राज्य के अर्थ एंव संख्या निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड की विकास दर भी 7.6 तक पहुंच गई है। यहां भी उत्तराखंड राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गया है। 2014-15 में राष्ट्रीय विकास दर 7.2 फीसदी थी, जो 2015-16 में 7.6 आंकी गई। जबकि उत्तराखंड में 2014-15 में यह 7.33 फीसदी थी।

ऐसे होती है गणना

अर्थ एवं संख्या निदेशालय के अनुसार राज्य के आय अनुमान मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष में राज्य में उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं का सकल मूल्य होता है। इसका आकलन आधार वर्ष के आधार पर आगामी वर्षों में आगणित किया जाता है। इसमें चार प्रकार के अनुमान तैयार किए जाते हैं- स्थिर व चालू दर पर सकल घरेलू उत्पाद और स्थिर व चालू दर पर निवल घरेलू उत्पाद। बताया गया कि पहली बार राज्य में यह आंकड़े नवीन आधार वर्ष 2011-12 के आधार पर बुनियादी मूल्यों पर जारी किए गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे