उत्तराखण्ड | पुलिस में जल्द होगी भर्ती, इस दिन होगी विज्ञप्ति जारी  

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखण्ड | पुलिस में जल्द होगी भर्ती, इस दिन होगी विज्ञप्ति जारी  

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही पुलिस में 700 सिपाहियों (महिला-पुरुष) की नई भर्ती और प्रमोशन होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भर्ती का शेड्यूल भी फाइनल कर दिया है। पुलिस महकमे की नियमावली पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद नई नौकरियों का रास्ता साफ


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही पुलिस में 700 सिपाहियों (महिला-पुरुष) की नई भर्ती और प्रमोशन होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भर्ती का शेड्यूल भी फाइनल कर दिया है।

पुलिस महकमे की नियमावली पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद नई नौकरियों का रास्ता साफ हो गया है।इसी सप्ताह विज्ञप्ति जारी करने के बाद दिसंबर में प्रमोशन और जनवरी में नई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

लम्बे समय से सिपाहियों के प्रमोशन लटके होने से नई भर्ती भी जरूरत के अनुसार नहीं हो रही थी। इससे राज्यमें पुलिस फोर्स की कमी बनी हुई है। अब कैबिनेट में सिपाही, एचसीपी, विशेष श्रेणी के दारोगा, सीधी भर्ती दारोगा, आरमोरर और पीपीएस तक की नियमावली पर मुहर लग गई है।

खुशखबरी | शिक्षकों के लिए निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां, पूरी जानकारी यहां

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

वर्ष 2019 में छुट्टियों की भरमार, दशहरा-दीपावली पर 4-4 दिन की छुट्टियां

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे