उत्तराखंड | पहाड़ी पर सड़क किनारे खाई की ओर लटकी कार, देवदूत बनकर आये मित्र पुलिस के जवान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | पहाड़ी पर सड़क किनारे खाई की ओर लटकी कार, देवदूत बनकर आये मित्र पुलिस के जवान

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली जिले में उत्तराखंड पुलिस के जवान एक कार सवार चार यात्रियों के लिए देवदूत की तरह नजर आए। दरअसल बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर नंदप्रयाग के पास एक कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और सड़क से नीचे लटक गयी। इस कार में हरियाणा निवासी 4


उत्तराखंड | पहाड़ी पर सड़क किनारे खाई की ओर लटकी कार, देवदूत बनकर आये मित्र पुलिस के जवान

चमोली  (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली जिले में उत्तराखंड पुलिस के जवान एक कार सवार चार यात्रियों के लिए देवदूत की तरह नजर आए।

दरअसल बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर नंदप्रयाग के पास एक कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और सड़क से नीचे लटक गयी। इस कार में हरियाणा निवासी 4 यात्री सवार थे, जो श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।

ठीक उसी समय उत्तराखंड पुलिस के जवान वहां से गुजर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने तत्परता से सभी यात्रियों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। फिर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ट्रक की सहायता से खींचकर सड़क पर ले आये। पुलिस कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

सरेआम युवक को दौड़ाकर की गोलियों की बौछार, CCTV में कैद हुई वारदात, देखिए वीडियो

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे