उत्तराखंड | कार को साइड देने में खाई में लटकी बस, मित्र पुलिस ने ऐसे बचाई 27 यात्रियों की जान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तराखंड | कार को साइड देने में खाई में लटकी बस, मित्र पुलिस ने ऐसे बचाई 27 यात्रियों की जान

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस के जवान मुसीबत में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आए हैं। शनिवार शाम को यात्रियों से भरी एक बस गंगोत्री धाम के दर्शन के बाद यमुनोत्री धाम जा रही थी तभी यमुनोत्री हाई-वे पर ओरछा बैंड के पास एक कार को साइड देते समय बस


उत्तराखंड | कार को साइड देने में खाई में लटकी बस, मित्र पुलिस ने ऐसे बचाई 27 यात्रियों की जान

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस के  जवान मुसीबत में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आए हैं।

शनिवार शाम को यात्रियों से भरी एक बस गंगोत्री धाम के दर्शन के बाद यमुनोत्री धाम जा रही थी तभी यमुनोत्री हाई-वे पर ओरछा बैंड के पास एक कार को साइड देते समय बस का आगे का टायर सड़क से बाहर खाई में लटक गया, जिससे बस में सवार 27 यात्रियों की सांसें थम गई।

ओरछा बैंड पर ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस को क्रेन की मदद से निकालकर बड़कोट के लिए रवाना किया। यात्रियों ने पुलिस कर्मियों को धन्यवाद किया।

उत्तराखंड | पहाड़ी पर सड़क किनारे खाई की ओर लटकी कार, देवदूत बनकर आये मित्र पुलिस के जवान

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे