बड़ी खबर | उत्तराखंड पुलिस ने TikTok से मिलाया हाथ, अब करेगी ये काम

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खबर | उत्तराखंड पुलिस ने TikTok से मिलाया हाथ, अब करेगी ये काम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) Tik Tok की लोकप्रियता से हर कोई वाकिफ है। खासकर युवाओं में यह बहुत फेमस है। इसी वजह से उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, राज्य पुलिस ने आम लोगों से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने के लिए Tik Tok से हाथ मिलाया है। उत्तराखंड पुलिस टिक टॉक वीडियो ऐप के


बड़ी खबर | उत्तराखंड पुलिस ने TikTok से मिलाया हाथ, अब करेगी ये काम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) Tik Tok की लोकप्रियता से हर कोई वाकिफ है। खासकर युवाओं में यह बहुत फेमस है। इसी वजह से उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, राज्य पुलिस ने आम लोगों से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने के लिए Tik Tok से हाथ मिलाया है।

उत्तराखंड पुलिस टिक टॉक वीडियो ऐप के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिये लोगों से साझा करेगी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (Law and Order ) अशोक कुमार ने कहा कि हमारा मानना है कि टिक टॉक के जरिये हम लोगों तक अपने संदेश पहुंचाने में सक्षम होंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोगों से व्यक्तिगत तौर पर आसानी से जुड़ पाएंगे। अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस टिक टॉक वीडियो ऐप के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिये लोगों से साझा करेगी।

बड़ी खबर | उत्तराखंड पुलिस ने TikTok से मिलाया हाथ, अब करेगी ये काम

गौरतलब है कि देश में सबसे पहले टिक टॉक से हाथ मिलाने के लिए केरल पुलिस आगे आई थी। केरल पुलिस पिछले महीने टिक टॉक से जुड़ी थी और उसके सवा दो लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे