उत्तराखंड | निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा मतदान

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा मतदान

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए कल यानि कि रविवार को मतदान होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयारियां कर ली गर्इ हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए कल यानि कि रविवार को मतदान होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयारियां कर ली गर्इ हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव  की सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से निर्वाचन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

रविवार को मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित है। मतदान खत्म होने पर उसी दिन ड्यूटी कर्मी मतदान सामग्री को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करेंगे। मतदान सामग्री जमा करने के बाद ही ड्यूटीकर्मी ड्यूटी से मुक्त समझे जाएंगे।

इसके साथ ही पहली बार निर्वाचन आयोग ने निकाय या वार्ड की जानकारी मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध करार्इ है। इसके लिए आपको सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  sec.uk.gov.in पर जाना होगा। जहां से आप इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे