उत्तराखंड | अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, एक छात्र की मौत, दो घायल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, एक छात्र की मौत, दो घायल

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को एक सरकारी स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को करीब सवा छह बजे वार्ड संख्या


उत्तराखंड | अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, एक छात्र की मौत, दो घायल

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को एक सरकारी स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को करीब सवा छह बजे वार्ड संख्या पांच में पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक की 15 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर सड़क की तरफ गिर गई। ।उस समय वहां से तीन लोग गुजर रहे थे। एक किशोर समेत तीन लोग मलबे की चपेट में आ गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे तीनों लोगों को मलबे से निकाला।तीनों को तीनों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र केतन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार देकर एम्स रेफर कर दिया गया।उत्तराखंड | अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, एक छात्र की मौत, दो घायल

मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय केतन पुत्र हुकुम सिंह निवासी मायाकुंड के रूप में हुई है। केतन श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। घटना के वक्त वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।वहीं, घायलों की पहचान शांतिनगर निवासी 57 वर्षीय कृपाल सिंह और पुष्कर मंदिर मार्ग निवासी 65 वर्षीय स्नेहलता गुप्ता के रूप में हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने देर रात मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं जिलाधिकारी ने इस हादसे के बाद मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे