उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शुक्रवार को चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई है। कुमाऊं मंडल में भी मुन्सयारी के चोटियों पर बर्फबारी की ख़बर है। वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में मामूली गिरावट हुई है। बीते कुछ दिनों से एकाएक


उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शुक्रवार को चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई है। कुमाऊं मंडल में भी मुन्सयारी के चोटियों पर बर्फबारी की ख़बर है। वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में मामूली गिरावट हुई है। बीते कुछ दिनों से एकाएक पारा चढ़ने से दिन के वक्त हल्की गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने फिजाओं में फिर से ठंडक घोल दी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे