20 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था उत्तराखंड का लाल, देश के लिए दिया बलिदान

  1. Home
  2. Country

20 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था उत्तराखंड का लाल, देश के लिए दिया बलिदान

श्रीनगर(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गए हैं। उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। शहीद वीरेंद्र सिंह उधमसिंह नगर जिले के खटीमा के मोहम्मदपुर भुढ़िया गांव के रहने वाले हैं। इनके दो छोटे बच्चे हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे सेना


20 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था उत्तराखंड का लाल, देश के लिए दिया बलिदान

श्रीनगर(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गए हैं। उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।

शहीद वीरेंद्र सिंह उधमसिंह नगर जिले के खटीमा के मोहम्मदपुर भुढ़िया गांव के रहने वाले हैं। इनके दो छोटे बच्चे हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे सेना के एक अधिकारी ने उनकी पत्नी को फोन पर शहादत की जानकारी दी है।20 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था उत्तराखंड का लाल, देश के लिए दिया बलिदान

शहीद वीरेंद्र सिंह राणा के पिता का नाम दीवान सिंह है। शहीद वीरेंद्र सिंह के दो बड़े भाई हैं। शहीद वीरेंद्र सिंह के बहनोई ने बताया कि वीरेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 5 साल की, जबकि ढाई साल का एक बेटा है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र दो दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी बिताने के बाद जम्मू के लिए रवाना हुआ था।

वीडियो | शहीद के पिता बोले- दूसरे बेटा भी तैयार है, पाकिस्तान में एक बकरी का बच्चा भी नहीं बचना चाहिए

 

हरीश रावत के बयान पर मच सकता है बवाल, बोले- जवान शहीद हो रहे थे और मोदी कार्बेट में सैर कर रहे थे

.Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे