उत्तराखंड | ये पॉलिटेक्निक कालेज होंगे बंद, जानिए वजह

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | ये पॉलिटेक्निक कालेज होंगे बंद, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार कम छात्र संख्या वाले पॉलिटेक्निक कालेजों को बंद करने जा रही है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर शैक्षिक सत्र 2019-20 में हुए प्रवेश के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 70 पॉलिटेक्निक कालेज संचालित हैं। इन कालेजों में शैक्षिक सत्र 2019-20 के


उत्तराखंड |  ये पॉलिटेक्निक कालेज होंगे बंद, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार कम छात्र संख्या वाले पॉलिटेक्निक कालेजों को बंद करने जा रही है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर शैक्षिक सत्र 2019-20 में हुए प्रवेश के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

प्रदेश में वर्तमान में 70 पॉलिटेक्निक कालेज संचालित हैं। इन कालेजों में शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए 17220 सीटों पर प्रवेश की अंतिम चरण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे कालेजों को सरकार बंद कर सकती है।

जिन पॉलिटेक्निक कालेजों में अलग-अलग ट्रेडों में निर्धारित सीटों से काफी कम छात्रों ने प्रवेश लिया है। उन्हें सरकार इसी सत्र से बंद कर देगी। सरकार का पॉलिटेक्निक कालेजों में शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगारपरक कोर्स संचालित करने पर फोकस है।उत्तराखंड |  ये पॉलिटेक्निक कालेज होंगे बंद, जानिए वजह

सरकार का कहना है कि प्रदेश में कई पॉलिटेक्निक कालेजों के पास अपना भवन नहीं है और किराये के भवनों में चल रहे हैं। वहीं, कालेजों में वर्षों पुराने ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। जिन ट्रेडों में प्रशिक्षित युवाओं की उद्योगों में रोजगार के लिए डिमांड नहीं है। पॉलिटेक्निक कालेजों में ऐसे रोजगारपरक कोर्स चलाए जाएंगे। जिनमें रोजगार की ज्यादा संभावनाएं है। इसके लिए भी तकनीकी शिक्षा विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे