सकुशल भारत वापस लौटे घाना में फंसे उत्तराखंड के चारों युवक

  1. Home
  2. Country

सकुशल भारत वापस लौटे घाना में फंसे उत्तराखंड के चारों युवक

अफ्रीकी देश घाना में फंसे उत्तराखंड के टिहरी के चारों युवक सकुशल भारत वापस लौट आए हैं। उत्तराखंड के टिहरी जिले के निवासी वीरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, मनोज एवं हेम सिंह की अफ्रीकी देश घाना के एक होटल में काम करने गए थे, जिसके बाद से ही ये चारों दो महीने से होटल में फंसे


अफ्रीकी देश घाना में फंसे उत्तराखंड के टिहरी के चारों युवक सकुशल भारत वापस लौट आए हैं। उत्तराखंड के टिहरी जिले के निवासी वीरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, मनोज एवं हेम सिंह की अफ्रीकी देश घाना के एक होटल में काम करने गए थे, जिसके बाद से ही ये चारों दो महीने से होटल में फंसे हुए थे, जहां पर इनका शोषण किया जा रहा था। इन युवकों ने किसी तरह एक वीडियो से माध्याम से अपने होटल में फंसे होने और शोषण की जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही इनकी सकुशल वापसी कोशिश हो रही थी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने घाना से सकुशल वापस लौटे चारों युवकों का दिल्ली स्थित अपने निवास पर स्वागत किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे