उत्तराखंड | जानिए कौन बनेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, चर्चा में हैंं इन नेताओं के नाम

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | जानिए कौन बनेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, चर्चा में हैंं इन नेताओं के नाम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसका पता तो 15 दिसंबर को ही चलेगा लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बीजेपी नेता जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही सरकार के मंत्री और सांसद तक हैं। हालांकि पार्टी


उत्तराखंड | जानिए कौन बनेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, चर्चा में हैंं इन नेताओं के नाम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसका पता तो 15 दिसंबर को ही चलेगा लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बीजेपी नेता जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही सरकार के मंत्री और सांसद तक हैं। हालांकि पार्टी की कोशिश है कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का ध्यान रखा जाए। जातीय समीकरण के हिसाब से इस बात की संभावना है कि नया प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं से हो और ब्राहमण हो, इस पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट फिट बैठ रहे हैं। साथ ही कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, संघ पृष्ठभूमि से जुड़े कैलाश पंत और केदार जोशी का नाम भी चर्चाओं में है।

ठाकुर नेताओं में विधायक पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व सांसद बलराज पासी और राजेंद्र भंडारी का नाम भी चर्चा में है जबकि अनुसूचित जाति के चेहरे के तौर पर अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा के नाम की भी चर्चा है।

उत्तराखंड | जानिए कौन बनेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, चर्चा में हैंं इन नेताओं के नाम

गढ़वाल से ठाकुर नेता के तौर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत का नाम सबसे ऊपर है तो ब्राहमण नेता के तौर पर ज्योति प्रसाद गैरोला का नाम चर्चा में हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे