उत्तराखंड | क्षेत्र पंचायतों में बीजेपी ने मारी बाजी, कांग्रेस भी पीछे नहीं रही

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | क्षेत्र पंचायतों में बीजेपी ने मारी बाजी, कांग्रेस भी पीछे नहीं रही

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। कुल 89 पदों में से निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों सहित भाजपा के खाते में 45 ब्लॉक प्रमुख आए जबकि कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। वहीं 18 पदों पर निर्दलियों ने कब्जा किया। आपको बता दें कि


उत्तराखंड | क्षेत्र पंचायतों में बीजेपी ने मारी बाजी, कांग्रेस भी पीछे नहीं रही

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। कुल 89 पदों में से निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों सहित भाजपा के खाते में 45 ब्लॉक प्रमुख आए जबकि कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। वहीं 18 पदों पर निर्दलियों ने कब्जा किया।

आपको बता दें कि ब्लॉक प्रमुखों के 89 पदों में से 27 ब्लॉक प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। भाजपा ने कुल मिलाकर 76 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। इनमें से निर्विरोध जीते प्रत्याशियों को मिलाकर भाजपा ने 45 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख के पद पर कब्जा किया।

पिथौरागढ़ जिले के आठ विकासखंडों में से भाजपा के खाते में चार सीट आईं। यहां तीन सीट कांग्रेस के खाते में र्गईं। एक सीट निर्दलीय के खाते में गईं।

उत्तराखंड | क्षेत्र पंचायतों में बीजेपी ने मारी बाजी, कांग्रेस भी पीछे नहीं रही

भाजपा ने बागेश्वर में क्लीन स्वीप किया और यहां तीनों सीटें उसके खाते में गईं। कांग्रेस के लिए अल्मोड़ा से अच्छे नतीजे आए, यहां पर कांग्रेस ने 10 में से सात सीटों पर कब्जा किया जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ एक ही सीट आई।

बीजेपी औ कांग्रेस में पौड़ी में कांटे की टक्कर है। कुल 15 सीटों में से सात भाजपा तो छह सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। यहां दो निर्दलीय विजयी रहे।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखिए किस सीट पर कौन उम्मीदवार जीता- 

उत्तराखंड | क्षेत्र प्रमुखों के सभी पदों के आए नतीजे, इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, देखिए लिस्ट

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे