वेंकैया ने PM मोदी को बताया ‘भगवान का तोहफा’

  1. Home
  2. Country

वेंकैया ने PM मोदी को बताया ‘भगवान का तोहफा’

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान किया गया। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने तो इस दौरान मोदी को भगवान का उपहार तक बता डाला। वेंकैया ने कहा, ‘मोदी जी भारत के लिए गॉड गिफ्ट हैं। वो गरीबों का मसीहा हैं। उन्हें हर क्षेत्र में चुनौती


बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान किया गया। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने तो इस दौरान मोदी को भगवान का उपहार तक बता डाला। वेंकैया ने कहा, ‘मोदी जी भारत के लिए गॉड गिफ्ट हैं। वो गरीबों का मसीहा हैं। उन्हें हर क्षेत्र में चुनौती विरासत में मिली है। वो उन चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

वेंकैया नायडू ने कहा कि पीएम मोदी भारत को पूरी तरह बदलने के मिशन पर हैं। हमारा एजेंडा और लक्ष्य सब का साथ-सब का विकास है। काम करो, सुधार करो और बदाव करो। हमारे दो लक्ष्य हैं- सुशासन और विकास। वेंकैया ने कहा कि पीएम मोदी एक निर्णायक एवं राष्ट्रवादी नेता हैं और प्रगतिशील शासन देते हैं।

वेंकैया ने कहा कि पीएम मोदी 2015 में टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल थे और इस साल 30 लोगों की लिस्ट में हैं। उन्हें वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जा रहा है। ट्विटर पर उनके 18 मिलियन फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर 32 मिलियन लाइक्स हैं। वो दुनियाभर में सबसे चर्चित नेताओं में से एक बन गए हैं और भारत को मजबूत और समृद्ध देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। अब लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी उनकी मोम की मूर्ति लगाई जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे